एस पी और डी एम ने बांसी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

Kapilvastupost

डी एम पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत थाना बांसी क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रो का भ्रमण/ निरीक्षण कर किया गया।

निरीक्षण के दौरानजिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत थाना बांसी क्षेत्रान्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनखर, मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा, तिलक इण्टरमिडिएट कालेज बांसी, प्राथमिक विद्यालय बैदौलीकला मिठवल इत्यादि का भ्रमण/निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन/प्रधानाचार्य से वार्ता कर मानक के अनुरूप आवश्यक साधन/संसाधनों, मूलभूत व्यवस्थाओं की व्यवस्था हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पोलिंग बूथो पर मतदाता सूची भी पढ़ा गया, यदि सूची मे किसी का नाम नही है तो फॉर्म 06 भरकर अपना पंजीकरण अवशय करा ले जिससे मतदाता सूची मे नाम जुड़ सके।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी बांसी कुणाल व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।