गणेशपुर कोटिया मुख्य मार्ग ब्रिज के अप्रोच का निर्माण नहीं होने से जोखिम भरे यात्रा से परेशान होते राहगीर

Kapilvastupost

गणेशपुर से कोटिया को जाने वाला मुख्य मार्ग को लगभग महीने भर पहले बनाया गया है मोहन कोला गांव में थोड़ा काम रह गया है ।

नए सिरे से सड़क बन जाने से लोगो का सफर आसान हुआ है लेकिन जैसे ही मोहनकोला गांव से आगे बढ़ता है उसे धंधरा गांव में जाने के लिए नाक से चने चबाने पड़ रहे हैं ।

मोहनकोला और धंधरा के बीच रोड को पार करते हुवे 2013 में सरयू नहर बनाया गया था जिसके ऊपर एक ब्रिज बनाया गया है इसी ब्रिज के दोनो तरफ लगभग 100 मीटर का अप्रोच का निर्माण अभी तक ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया है।

पुल के दोनो तरफ बड़े बड़े पत्थर बिछाकर लगभग दस दिनों से छोड़ दिया गया है जिसके ऊपर चलकर जाने में साइकिल रिक्सा पैदल यात्री बाइक कार सबकी हवा खराब हो जा रही है । थ्री व्हीलर गाड़ियों की तो बात ही मत पूछिए सवारियों को उतरकर उनसे धक्का लगवाया जाता है तब जाकर वैतरणी पार कर पाता है।

पुल के दोनो तरफ सड़क निर्माण को रोक दिए जाने से आम जन प्रतिनिधियों ने कड़ा ऐतराज जताया है ग्राम प्रधान धंधरा अब्दुर्रशीद अधिवक्ता सत्येंद्र गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमाल ख़ान, आलम खान , राम विलास , अमित गुप्ता दुर्गेश ,प्रदीप पथरकट्ट,अशरफ खान आदि ने अप्रोच के काम को तत्काल पूरा कराए जाने की मांग की है।

बहरहाल जिस ढंग से अप्रोच के काम को पत्थर बिछाकर छोड़ दिया गया है उससे इस ऊंचाई वाले स्थान पर राहगीरों को दिक्कत ज्यादा हो रही है जोखिम भी काम नहीं है कभी भी किसी भी सवारी गाड़ी के पलटने का इंतजार करना ठीक नहीं है यह बहुत ही खतरनाक है किसी तरह की अनहोनी होने से पहले काम को पूर्ण कराए जाने की मांग हो रही है।