📅 Published on: March 10, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियो की बैठक शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय लालजी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
वरिष्ठ नेता बेचई यादव को सपा राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव तथा बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए वरिष्ठ नेता पूर्व जोनल कोऑर्डिनेटर राम मिलन भारती तथा फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय/ राज्य/ जिला अध्यक्ष /तथा जिला कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों को माला पहनकर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामना दिया गया।
बसपा के पूर्व जोनल कोऑर्डिनेटर राम मिलन भारती को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि राम मिलन भारती जी के समाजवादी संघर्ष में शामिल होने पर पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो से कहा कि पार्टी ने आपको बहुत ही भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, क्योंकि देश बहुत ही विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।
भाजपा की सरकार जनहित के हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण पूरे देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है आज बेरोजगार नौजवान और किसान अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा की नीतियां कभी भी देश के गरीबों और किसानों के हित में नहीं रही 2024 का लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश और संविधान को बचाने का चुनाव है।सपा
इंडिया गठबंधन समाजवादी PDA ही इस जन विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा हम अपने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और जन सहयोग से इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव चंद्रमणि यादव प्रदीप पत्थरकट बहरइची प्रसाद प्रेमी जावेद खान विजय चौधरी डॉ राहुल आर्य जयकरण गौतम अजय चौरसिया सपानियाज अहमद सिद्दीकी डॉक्टर हफीजुल्लाह खान अनिल यादव राजकुमार यादव रामसेवक लोधी मोहम्मद हारुन शकील शाह रियाज अहमद एडवोकेट बृजभान यादव सर्व देव यादव अब्दुल कलाम खान अतिकुर रहमान खान फूलचंद यादव मनोज मिश्रा मतीउल्लाह राम अवतार यादव कृष्ण नात यादव अंगद यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।