📅 Published on: March 11, 2024
Kapilvastupost
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बस्ती मंडल के मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने सिद्धार्थनगर जिले का दौरा किया अपने इस दौर में उन्होंने सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में स्थित सभी ऑफिस और सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया और परिसर के साथ सफाई को भी देखा ।
मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वह सिद्धार्थनगर जिले के शीतकालीन निरीक्षण पर आए उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया है और यहां की साफ-सफाई और वादों के निस्तारण से वह संतुष्ट हैं ।
उन्होंने कहा कि शासन ने ऑफिस से लेकर वादों के निस्तारण के लिए जो भी दिशा निर्देश जारी किए हैं उन सारे दिशा निर्देशों का पालन सिद्धार्थनगर जिले में हो रहा है ।
बाईट-अखिलेश सिंह——-मंडलायुक्त ,बस्ती मंडल