सिद्धार्थ नगर – शोहरतगढ सी एच सी पर पहली बार लगा अल्ट्रा साउंड मशीन क्षेत्र वासियों में खुशी

शोहरतगढ़ सी एच सी पर डिजिटल अल्ट्रा साउंड मशीन लगने से लाखों लोग होंगे लाभान्वित – विनय वर्मा
Kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से शासन द्वारा अल्ट्रा साउंड मशीन की सेवा उपलब्ध करवाने के लिए रविवार को मशीन शोहरतगढ पहुंच गई है।

मशीन के लग जाने से स्वास्थ्यस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रगति की एक और नई उड़ान में शामिल हो गया है।

इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा आज हमारे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन का सेटअप हुआ है।

इस तरह के अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन हमारे जनपद में पहली बार लगाया गया है।जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह के पहल एवं हमारे विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक उपकरण व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री जी और उपमुख्य मंत्री जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है ।

साथ ही जिला चिकित्सा अधिकारी को भी धन्यवाद दिया है। इस सुविधा से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के मरीज़ों को हार्दिक शुभकामनाएँ।इस विकास कार्य से अब हमारे क्षेत्रवासियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में ही उच्च तकनीक के अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुनिश्चित हो पायेगी और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा, इसकी भी खुशी है।