एस एस बी ने दो नेपाली महिलाओ को 50 लाख की चरस के साथ किया गिरफ्तार

Kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थनगर। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बढ़नी सीमा पर चेकिंग के दौरान नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आ रही दो नेपाली महिलाओं के पास से 9-700 किग्रा चरस बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख आंकी जा रही है।

थानाध्यक्ष ढेबरुआ शशांक सिंह ने बताया कि मंगलवार को बढ़नी सीमा पर पिलर नंबर 567/1 एसएसबी चेक पोस्ट के निकट चेकिंग के दौरान नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में आ रही दो नेपाली महिलाओं को संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच के दौरान उनके पास से 9 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला तस्करों ने अपना नाम 1. कुमारी बुढ़ा पत्नी सेतबहादुर बुढ़ा निवासी ग्राम थवाड़ वार्ड नं. 9 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल तथा राजकुमारी पुनमगर पत्नी सेरबहादुर पुनमगर निवासी ग्राम उवा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

महिला तस्करों के पास से बरामद हुआ 9 किलो 700 किग्रा नेपाली चरस गिरफ्तार करने वाली पुलिस एसएसबी टीम में सहायक कमांडेंट दिनेशकुमार, निरीक्षक भूपेन्द्र राम, थानाध्यक्ष ढेबरुआ शशांक सिंह, उ.नि. सभाशंकर यादव, हे.का. धर्मेन्द्र कुमार मौर्या, का. राकेश कुमार, राजू कुमार उ.नि. अंकित सिंह, एएसआई कैलाश चन्द्र, मुकेश कुमार, का. चन्दन कुमार, का. सुमन कुमार, म.का. वर्षा जोशी, म.का. रूपाली कुमारी, म.का. दामोर मित्तल एसएसबी आदि रहे।