📅 Published on: March 13, 2024
देश का कोई भी विभाग हो भ्रष्टाचार और पूर्वाग्रह से दूषित हो ही जाती है रोजगार के जिस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मनरेगा जैसी विश्व व्यापी योजना का संचालन किया गया था लेकिन एक कहना गलत n होगा कि अपने जन्म के समय से ही मनरेगा में लूट चल रही है देश की मेहनत का पैसा बर्बाद हो रहा है इसे बंद किया जाना राष्ट्र हित में होगा
Kapilvastupost
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर तीन में मनरेगा योजना में हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्रामवासी इंद्रजीत चौधरी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि इस ग्राम पंचायत में अमानगंज निवासी बीए छात्र का भी मनरेगा योजना में मस्टर रोल भरा जा रहा है। ग्राम प्रधान के पुत्रों का भी जॉबकार्ड बना है।
इनकी भी लगातार हाजिरी बनाई जा रही है। सचिव और रोजगार सेवक की मिली भगत से मनरेगा जैसी योजना में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस संबंध में डीसी मनरेगा का कहना है कि प्रधान पुत्र और छात्र का मस्टरोल भरा जाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर मामला सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी।