📅 Published on: March 14, 2024
मेरे विधान सभा में कार्यरत सभी अधिकारी अधिनस्थ अधिकारी समय से ड्यूटी करते हुवे जनता को अधिक अधिक लाभ पहुंचाने का काम करें – विधायक
Kapilvastupost
भूतहवा पी एच सी पर तैनात डॉक्टर रतनदीप गौतम को बढ़नी सी एच सी पर एलॉट आवास पर प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने को लेकर वर्षों से हो हल्ला हो रहा था लगातार शिकायत होने पर लोक प्रिय विधायक विनय वर्मा के संज्ञान में मामला आने पर विभाग ने भी अपनी कार्यवाही तेज कर दी है ।
बीते दिनों डॉक्टर रतनदीप का ट्रांसफर पी एच सी अलीगढ़वा कर दिया गया था जहां उन्होंने ज्वाइन नहीं किया इस पर परभारी सी एम ओ ने आदेश के अवमानना करने पर डॉक्टर रतनदीप गौतम का मार्च महीने की सेलरी रोकने का आदेश दे दिया है l
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा
दिनॉक ५ मार्च 2024 के कार्यालय के आदेश संख्या-मु०चि०अ०चि०अधि०/2024/8287 दिनॉक 07 मार्च 2024 द्वारा जनहित में आपका स्थानान्तरण प्रा०स्वा०केन्द्र अलीगढवा किया गया था, परन्तु आप द्वारा अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन नही किया गया है, और न ही अभी तक आप प्रा०स्वा०केन्द्र बढनी का राजकीय आवास खाली किया है।
आपको निर्देशित किया गया था कि आप अपनी योगदान की सूचना नवीन तैनाती स्थान पर प्रस्तुत करें तथा कार्यभार से मुक्त एवं ग्रहण प्रभार प्रमाण पत्र अधोहस्ताक्षरी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को भेजे परन्तु अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन अभी तक नही किया गया है।
यह कृत्य आपकी स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।
1- प्रा०स्वा० केन्द्र अलीगढवा सिद्धार्थनगर में योगदान देकर उपस्थित न होना।
2-उच्च अधिकारियों के आदेशो का अनुपालन न करना।
3- प्रा० स्वा०केन्द्र बढनी में आवंटित राजकीय आवास खाली न करना।
आपका माह मार्च 2024 का वेतन बाधित करते हुए आपको निर्देशित किया जाता है कि आप उक्त बिन्दुओ पर अपना लिखित स्पष्टीकरण 24 घंटे के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें।
यदि आप द्वारा निर्धारित अवधि में अपना पक्ष प्रस्तुत नही किया जाता है तो यह मान लिया जायेगा कि आपको इस सम्बन्ध में कुछ नही कहना है और तदनुसार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारियों को संस्तुति सहित संदर्भित कर दिया जायेगा।