सिद्धार्थ नगर- गढ्ढे में पडा मिला युवक का शव छानबीन में लगी पुलिस

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर डुमरियागंज मंदिर चौराहे के पास डुमरियागंज से पूर्व विधायक स्वर्गीय कमाल यूसुफ़ मलिक के घर के पीछे गड्ढे में एक युवक मृत अवस्था में मिला।

युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई। मृतक युवक की पहचान नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 15 गांधीनगर मनीराम यादव के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। और आगे की करवाई में जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुचे गए।

मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा कल घर पर ही था खाना खा करके चाय पीने के लिए कहेकर घर से निकला था और हमकों सूचना मिली कि आप का बेटा यंहा पड़ा मिला है।

मेरे बेटे को मारा गया है वही इस मामले को लेकर सीओ डुमरियागंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।