युवाओं को मौलिक कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का किया आह्वान- सी ओ

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ दरवेश कुमार रहें।

अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डा. अरविंद कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि दरवेश कुमार ने संबोधन में समाज कार्य एवं समाज सेवा में अंतर स्पष्ट करते हुए युवाओं को मौलिक कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का आवा किया।

प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को अपने जीवन में धारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या युवा है।

और ऐसी स्थिति में देश को विकसित राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। तत्पश्चात स्वयंसेवक संजना, पूर्णिमा यादव, अमीषा यादव, संध्या, साक्षी शुक्ला, संध्या साहनी, यशस्वी श्रीवास्तव, अंजलि, प्रिया आशीष, महेश शर्मा, निकिता, धीरेंद्र पटवा, रवि, कुशहर ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

संचालन डा. एके सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. आरके सिंह ने किया। कार्यक्रम में सीओ शोहरतगढ़ दरवेश कुमार, प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डा. धर्मेद्र सिंह, मेजर मुकेश कुमार, डा. वीके सिंह डा. प्रवीण कुमार, डा. अजय कुमार सिंह, डा. सत्यनारायण दास, डा. इंद्रदेव वर्मा, डा. उमाशंकर प्रसाद यादव, श्री पंकज सिंह, रत्नेश कुमार सोनी, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहें।