सिद्धार्थ नगर – 16 बांग्लादेशियों को एस एस बी ने पकड़ा उनमें सात महिलाएं भी शामिल पकड़े गए लोगों के पास निकला भारतीय बीजा

Kapilvastupost


सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी ने गुरुवार की सुबह करीब – साढ़े आठ बजे मोहाना थाना के ककरहवा बाजार से 16 बांग्लादेशियों को पकड़ लिया है। इनमें 07 महिलाएं भी हैं।

यह सभी पैदल नेपाल जाने का प्रयास कर रहे थे। इनके पास – बांग्लादेश से भारत में घूमने के लिए वीजा मिला है। इस वीजा की वैधता अवधि मई 2024 तक बताई जा रही है।

नेपाल में जाने से सम्बन्धित कोई – कागजात नहीं दिखा सके हैं। एसएसबी व पुलिस और गुप्तचर – संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी – इनसे पूछताछ में जुटे हैं। वहीं मोहाना थाना के ककरहवा बाजार में – सुबह करीब आठ बजे एक टूरिस्ट बस आकर रुकी। ककरहवा बाजार और – नेपाल की सीमा सटी है। लोग पैदल आते-जाते हैं।

टूरिस्ट बस में बैठे पर्यटक पैदल बाजार में घूमने लगे वह धीरे धीरे नेपाल सीमा की ओर बढ़ने लगे l एस एस बी के जवानों ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े गये आरोपितों ने प्रश्नों का उत्तर बंगाली में देना शुरु कर दिया, तो पूछताछ के लिए ककरहवा एसएसबी कैम्प में लेकर गये। सभी के प्रपत्रों की जांच शुरू की।

सभी बांग्लादेश के नागरिक बताये जाते है।  सभी लोग अपने आपको बौद्ध धर्म का अनुयायी बताते हैं यह सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों पर घूमने के लिए आये हैं। इनसे यह जानकारी ली जा रही है कि जब उनके पास नेपाल का वीजा नहीं है तो वह क्यों पैदल बार्डर पार करने का प्रयास कर रहे थे।

मोहाना थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने कहा कि ककरहवां में कुछ बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है l सभी एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इन सभी के पास भारत का वीजा है। लेकिन ककरहवा में इमीग्रेशन कार्यालय नहीं होने के कारण विदेशी नागरिक का नेपाल में यहां से जाना प्रतिबंधित है।

प्रतीकात्मक फोटो