📅 Published on: March 20, 2024
Kapilvastupost
डुमरियागंज- सिद्धार्थ नगर । डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पाण्डेय में सोमवार की देर रात दस बजे स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत वारदात पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतकों मृतकों के परिजनों सहित गांव वाले सदमे में हैं ।
पुलिस ने मामले में दुर्घटना को अंजाम देने वाले स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना के ग्राम मुडाडीहा निवासी सत्येंद्र पुत्र देवी लाल यादव उम्र 22 इसी गांव के सनोज कुमार पुत्र शिव कुमार चौधरी एक बाइक से भारतभारी किसी काम से गए हुए थे।
वापस वो दस बजे रात को अपने गांव आ रहे थे। कि अभी अमौना पाण्डेय गांव के पास पहुंचे थे। कि रूधौली की तरफ
से आ रही स्कार्पियो की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्कार्पियो की ठोकर से दोनो बाइक सवार सड़क की नीचे जाकर गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर अगल बगल के ग्रामीण दौड़े और अन्ना फानन में दोनो को घायलों को बगल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
जहा डॉक्टर ने दोनो युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया। लोगो का कहना है कि दोनो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। मृत्यु युवको की सूचना ग्रामीणों द्वारा उनके परिवार व पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कार्पियो तथा शव को कब्जे में ले लिया गया। बताते है कि शिव कुमार चौधरी के पांच बेटो में सनोज चौथे नंबर का था। और वो मुंबई में पीओपी का काम करता था। और देवी लाल यादव के बेटो में छोटा बेटा था सत्येंद्र वो मुम्बई में कारपेंटर का काम करता था। दोनो एक सप्ताह पहले मुम्बई से गांव आए थे। दोनो के पिता गांव में खेती बाड़ी का काम करते है।
इस संदर्भ में डुमरियागंज थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर स्कार्पियो व शव को कब्जे में ले लिया गया था। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है l