विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण होली के लिए लोगों को दी बधाई
📅 Published on: March 26, 2024
बढ़नी में 25 मार्च सोमवार और शोहरतगढ़ कसबे में 26 मार्च मंगलवार को मनाया गया होली का त्यौहार
Kapilvastupost
होली भारतीय संस्कृति में एक ख़ुशी उत्साह और उमंगों वाला त्यौहार है भारत किसानों और नौजवानों का देश है जहाँ त्यौहार ही जीवन जीने का साकार रूप है अलग अलग त्योहार और उनका अलग अलग महत्व हर त्यौहार अपने साथ एक कहानी एक दास्तान है जो हम भारतियों पर अपने कर्तव्यों के प्रति जगाने का काम करता हैं ।
होली का यह त्यौहार असत्य और सत्य के बीच संघर्ष और फिर उसके बाद विजय की खुशियाँ मानाने की परम्परा के साथ ही नयी फसलों को अपने सुख समृद्धि के साथ देखता है |
नयी फसलों को काटकर अपने घर लाने की खुशियाँ और इन फसलों से घर परिवार और समाज को मिलने वाली खुशियाँ साथ ही रंग भारी होली छोटे बड़े सभी एक दुसरे को रंग लगाते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं हिन्दू सभ्यता की एक झलक दर्शाती है |
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होली का परम्परागत त्यौहार पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया बढ़नी में सुनील अग्रहरी के नेतृत्व में शानदार तरीके से होली का त्यौहार मनाया गया बढ़नी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने टोली के साथ एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद और चूतों को प्यार देने के साथ मनाया गया |
वहीँ शोहरतगढ़ कसबे में इस बार होली के शोभा यात्रा का नेतृत्व चेयरमैन अग्रवाल व प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कसबे के विभिन्न चौराहों पर अपनी टोलियों के साथ होली का त्यौहार मनाया |
शोभा यात्रा अपने परम्परागत रूट से होता हुवा रामजानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हुवा यद्दपि की इस बार होली के शोभा यात्रा रूट को विस्तार दिया गया है | कसबे में हर तरफ शांति और शौहर्द के साथ होली अक आनंद लोगों ने उठाया बहुत शानदार तरीके से आयोजन सफल रहा |
वहीँ जनपद के अन्य कस्बों और चौराहों पर होली खेली गयी जिला प्रशासन ने भी अपनी और से कोई कसार बाकि नहीं रखा जिले के मुखिया डी एम और एस पी ने अपनी निगरानी और देखरेख में जिले के सभी मुख्य कस्बों में दिखे इस दौरान पुलिस व्यवस्था चक चौबंद रही |
वहीँ पकड़ी कसबे में अपना दल के शिक्षक प्रकोष्ट के नेता अनिल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली की सुभकामनायें दीं |

इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद की चेयर पर्सन चमन आरा रायनी व स पा नेता इदरीश पटवारी ने क्षेत्र की जनता को होली की बधाई देते हुवे शौहर्द्पूर्ण होली खेलने की अपील की |



