📅 Published on: November 1, 2026
Kapilvastupost
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर-06 गोविंदनगर (लालपुर) में बीती रात चोरों ने सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नगर पंचायत चैयरमेन अजय गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चैयरमेन अजय गुप्ता ने मौके से ही संबंधित थानाध्यक्ष से दूरभाष (फोन) पर वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी व विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
सेंधमारी के इस प्रयास के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और भय का माहौल है। लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।