📅 Published on: March 29, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जिले में अभी फर्जी नियुक्ति का मामला ठंडा नही हुआ कि इटवा तहसील में स्थित जनता आर्दश इंटर कालेज गौरा के प्रिंसपल गुलाम हुसैन पर पकड़ी नन्दलाल निवासी निसार अहमद ने फर्जी शिक्षक होने का गम्भीर आरोप लगया है।
निसार खान ने बताया कि गुलाम हुसेन फर्जी दस्तावेज के माध्यम से नियुक्त हुए है निसार ने मीडिया को बताया कि जिला विद्यालय निरक्षक को 29 जनवरी को शपत पत्र और साक्ष्य संलग्न कर प्रार्थना पत्र दिया था मगर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है ।
जब की गुलाम हुसैन 31 मार्च को रिटायर भी हो जायेंगे। मगर विभाग को इतना पूर्सत कहा कि प्रकरण तत्परता से जाँच कर ले जब की निसार अहमद का बयान है कि गुलाम हुसैन की दो सर्विस बुक हैं तथा एक साल के अंतर में दो डिग्रीया किए हैं वह सारे साक्ष्य दूंगा और भी फर्जी दस्तावेज है उन को भी दुंगा।
अगर मेरी शिकायत गलत है तो मुझे गिफ्तार कर लिया जाए नही तो गुलाम हुसेन को गिफ्तार कर कानूनी कारवाई की जाए।अभी तक शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण गुलाम हुसेन पर कारवाई नही हुई।
थक हार कर निसार अहमद ने एस टी एफ गोरखपुर इकाई को अवगत कराया है और कहा अब उम्मीद है कारवाई होगी। जबकि विद्यालय निरीक्षक सिद्दार्थनगर ने बताया कि स्कूल के मैनेजर को जांच के लिए लिखा गया है रिपोर्ट आने पर करवाई की जायेगी।
बाईट-1. निसार अहमद
बाईट-2. जिला विद्यालय निरीक्षक