📅 Published on: March 30, 2024
डुमरियागंज व बेवा में फर्जी मेडिकल स्टोर अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित भारी मात्रा में अवैध पैथोलोजी सेंटरों के भरमार है |
स्वस्थ्य माफियाओं के मकडजाल से आम जनता को बचने के लिए एक बार फिर से एक सिरे से जाँच की आवस्यकता है |
kapilvastupost
डीएम पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को बेंवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी, दवा कक्ष तथा सीएचसी परिसर का मुआयना किया ।
डी एम पवन अग्रवाल ने सी एच सी अधीक्षक को निर्देश दिया कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए और मरीजों को सभी सुविधा मुहैया की जाएं। सीएचसी के पास चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच करके लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। वहीं बिना दस्तावेज भवानीगंज में चले रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करा दिया।
डीएम पवन अग्रवाल डुमरियागंज क्षेत्र में निरीक्षण पर गए थे। इसी बीच वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचे। उन्होंने मरीजों से सीएचसी के बारे में जानकारी की। बाहर स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल स्टोर को चेक किया गया।
वहीं, भवानीगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर की गहन जांच की गई। इस दौरान एसडीएम संजीव दीक्षित, तहसीलदार संत राज सिंह बघेल, बीडीओ अमित सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।