लोकसभा चुनाव के लिए तैय्यार रहे बसपा कार्यकर्ता – सत्येंद्र कुमार

kapilvastupost 

सिद्दार्थनगर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे सेक्टर स्तरीय स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजन शोहरतगढ़ विधानसभा के मडवा चौराहे पर किया गया जिसमें 7 अप्रैल को होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी भी की गई सभी साथियों को जिम्मेदारी बांटा गया|

बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार गौतम ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैय्यार रहे गांव गांव जा कर बसपा सरकार मे किये कामों को बताने की जरूरत है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता अपने सारे कामों को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर बहन जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए दिन-रात कम करें|

विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा की हम सब मिल कर हर बूथो पर नौजवानों की टीम बना कर लोकसभा चुनाव मे बसपा का परचम लहराने का काम करेगे आने वाला दिन बसपा का है घर घर जा कर बहन जी द्वार किये गये कामों को बताना चाहिए सर्व समाज का सम्मान केवल बहन जी की सरकार में है।

बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी सुधिराम गौतम अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामपाल गौतम ने किया बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव मुनीराम गौतम विधानसभा प्रभारी हीरालाल कुरील विभूति निषाद अहमद आलम सत्येंद्र कुमार अखिलेश कुमार गौतम राजेंद्र गौतम पारस गौतम पप्पू गौतम जगजीवन गौतम

रामकृष्ण बौद्ध कौशल किशोर वेद प्रकाश अनुपम कुमार रिंकू गौतम प्रभु दयाल राजू दास श्याम बहादुर रामनिवास प्रभु प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।