📅 Published on: April 2, 2024
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसिना में छात्रों में अंक पत्र वितरण एवं अभिभावाक सम्मान समारोह का आयोजन
संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में नित नई उचाईयों पर ले जाने का मेरा संकल्प साकार हो रहा है, इसी तरह से आगे भी मेरे बच्चों एवं कुशल अध्यापकों को और मेहनत करने पर जोर
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर । सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसिना के सभागार में सोमवार को कक्षा नर्सरी से नौंवी एवं कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की प्रबन्ध निदेशिका डा. सुशीला सिंह, चेयरमैन इ आर ओपी सिंह, सह प्रबन्ध निदेशिका डा काया सिंह, प्रधानाचार्या रेवरेंड शालिनी एस मोसेस ने संयुक्त की रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वालित कर किया।
कार्यक्रम का निर्देशन प्रधानाचार्या रेवरेंड शलिनी एस मोसेस एवं मंच संचालन रवि उपाध्याय ने किया। वार्षिक परीक्षाफल समारोह कार्यक्रम का उदेश्य छात्र-छात्राओं में प्रति वर्ष हो रहे शैक्षिक विकास को उनके अविभावकों एवं माता पिता तक पहुँचाना तथा आगामी चुनौतियों हेतु तैयार कराना है।
समारोह में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ- साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनके अगामी भविष्य की मंगलकामना की गई तथा पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधि के आधार पर कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति, उत्तम आचरण और सुन्दर लेखन हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
समारोह में छात्र छात्राओं सहित अभिभावको ने बढ़ चढ़कर अपनी उपथिति दर्ज की। कार्यक्रम के सम्बोधन में संस्थान की प्रबन्ध निदेशिका डॉ सुशीला सिंह ने कहा कि इस संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में नित नई उचाईयों पर ले जाने का मेरा संकल्प साकार हो रहा है, इसी तरह से आगे भी मेरे बच्चों एवं कुशल अध्यापकों को मेहनत करना है ।
इस अवसर पर संस्थान के रवि उपाध्याय , दीपिका, जागृति, किरण, सौम्या, अमरेश, दीपक, अमित, रागिनी सिंह समेत समस्त अध्यापकों की उपस्थिति रही।