📅 Published on: April 2, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकथर में आयोजित वार्षिकोत्सव एंव अंक पत्र वितरण कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा उमा अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों में अंक पत्र वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नपं अध्यक्षा श्रीमती उमा अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।इस क्षेत्र के बच्चे मेहनत से पढ़ कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सेवा देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक सेवा दे रहे हैं।क्षेत्रवासियों को अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकारी विद्यालय में शिक्षा दिलाना चाहिए।प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के द्वारा सरकारी विद्यालयों के बच्चों के निःशुल्क शिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है।
बच्चों को मिड डे मील,निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें ,ड्रेस, जूता,मोजा आदि देकर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। अंत में उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज शिक्षा के बिना अधूरा है परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का दायित्व है कि वह अभिभावकों का भरोसा जीतने के साथ ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मौजूद अभिभावकों व अतिथियों द्वारा बच्चों की सराहना की गई ।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल,बीईओ संतोष कुमार शुक्ला, प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव, महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी, एआरपी मनोज कुमार यादव, प्रधानाध्यापक पप्पू यादव,सुरेश कुमार,केशव राम यादव, कविता उपाध्याय, बिंदु ,प्रतिभा यादव, लक्ष्मीबाई, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।