बांसी – रतन सेन डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में पढाई करने के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरु

kapilvastupost 

बांसी स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में पढाई करने के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरु होंगे |

इछ्हुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://rsdc- edu-in के माध्यम से प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण भी कर सकेंगे । इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सीधे महाविद्यालय के कार्यालय से ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं |

ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसकी स्वप्रमाणित हार्ड कापी अभिलेखों के साथ महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक कला संकाय  [ B – A ] के 720 सीटों के सापेक्ष , हिंदी , संस्कृत , उर्दू ,अंग्रेजी , भूगोल ,समाज शाश्त्र , राजनितिक विज्ञानं , अर्थशास्त्र , शिक्षा शास्त्र ,गृह विज्ञानं , मनोविज्ञान , एवं प्राचीन इतिहास जैसे विषयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं |

इसी प्रकार स्नातक विज्ञानं संकाय [ B –Sc. ] के 360 सीटों के सापेक्ष गणित , रसायन विज्ञानं , भौतिक विज्ञानं .वनस्पति विज्ञानं व प्राणी विज्ञानं में पंजीकरण करवा सकते हैं |

परास्नातक में अभ्यर्थी भूगोल , समाज शास्त्र ,प्राचीन इतिहास ,राजनीती विज्ञानं ,गृह विज्ञानं , हिंदी एवं उर्दू में प्रवेश ले सकते हैं |