शोहरतगढ़ – कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर में मेधावी छात्रों को ग्राम प्रधान ज़फर आलम ने किया सम्मानित ,पुरस्कार पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

kapilvastupost

कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर के मीटिंग हाल में आयोजित अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया | उक्त कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावक गण, सम्मानित गुरु जन सम्मानित सफाई कर्मचारी गण सम्मानित पंचायत सहायक के साथ साथ समस्त सम्मानित विद्यालय परिवार की उपस्थिति सराहनीय रही।

जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी सम्मानित छात्र एवं छात्राओं को कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों को पानी का बाटल व पेन व अन्य सामग्री के साथ पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने अपने अपने प्रतिभाओ को प्रस्तुत कर आगन्तुकों से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में कक्षा 8 पास हुए सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह, पुरुस्कार एवं अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा  कक्षा 1 अनुष्का पुत्री  सरिता साहनी कक्षा 2. सत्यम राणी पुत्री  किसलावती, कक्षा 3 शुभम कुमार पुत्र  डा० वृजीत कुमार, अखिलेश कुमार पुत्र विजय बहादुर , कक्षा 4. सचिका पुत्री  श्री कान्ति, शिवांगी पुत्री  नान्दनी, कक्षा 6 रामवृक्ष पुत्र  लक्ष्मी,  कक्षा 7. राजन गिरि पुत्र राजकुमार गिरी , कक्षा 8 राजदेव पुत्र  गीता इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष ज़फर आलम ने कहा कि बच्चे सभी एक समान होते है, बच्चों को पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिये। जिससे सभी बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का, अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें।

इस दौरान अध्यापक रामकिशुन गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता बनायाम आबल आलोक श्रीवास्तव, अभिनेश कुमार, अर्पित पटेल, राजेश चौरासिया, अमित श्रीवास्तव, विजय बहादुर,  रीता सहित

अभिभावक बलिराम गिरि, सुनिराम गुप्ता, ओमप्रकाश, रामकरन, कृपाल चौधरी, दिनेश शर्मा, वृजेश गिरि, विजय शंकर, गंगाराम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |