शोहरतगढ़ – अंक पत्र पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे, वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

kapilvastupost 

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय परिगवा में वार्षिकोत्सव, अंक पत्र वितरण व पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिगवा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, अंक पत्र वितरण व पुरस्कार देकर बच्चों को किया गया सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ लालजी यादव ने सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि प्रा0शि0संघ अध्यक्ष लालजी यादव ने छात्र आकाश, शिवानी, सुंदरी, मनोज, पिंटू, महिमा, हर्षिता, नंदन, अर्जुन, नंदिनी, अरुण आदि बच्चों को अंक पत्र वितरण किया और कहा कि बच्चों मेहनत से ही मंजिल मिलती है और बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज शिक्षा के बिना अधूरा है परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का दायित्व है कि वह अभिभावकों का भरोसा जीतने के साथ ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।

मेरा जब भी जरूरत हो मैं शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग करता रहूंगा। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में विद्यालय उपलब्ध कराई गई है ।सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

शिक्षकों द्धारा विद्यालयों में किया जा रहे कार्यों की सराहना किया और अभिभावकों से आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि लालजी यादव, महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राजेंद्र शर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रियंका, शिक्षक सरिता श्रीवास्तव, छाया त्रिपाठी, कुसुमलता, संतोष यादव व अभिभावक रमेश, राजेश, रामप्रसाद, गणेश, अजय, जानकी, सुंदरी, फूलचंद आदि लोग मौजूद रहें।