चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर खास में किसानों का लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

बीते दिनों लगभग जिले के कई इलाकों में लगभग 500 बीघा फसल जलकर रख हो गयी मौसम के कड़े तेवर और टेज अंधी के बीच फसलों में घर्षण के कारण आग लगने की घटनाएं हमेशा से होती रही हैं जिन्हें मौके पर बचाया नहीं जा सका आग लगने से बचाव के लिए दमकल विभाग की real टाइम पहुँच नहीं होना भी एक कारण रहा है जिसे कई दशकों से सुधार नहीं जा सका |

kapilvastupost 

जनपद सिद्धार्थनगर के चिल्हियां थाना अन्तर्गत पलटादेवी चौकी के ग्राम पंचायत रमवापुर खास मुसहरी गांव के पश्चिम देविया नगर के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी । चिल्हिया थाना क्षेत्र प्रमुख फसल उत्पादन क्षेत्र है जहाँ काला नमक जैसे धान की पैदावार भी होती है |

आपको बतातें चलें कि पलटादेवी पुलिस चौकी के देविया नगर के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसके कारण आग लगने से गेहूं के फसल में लगभग 50 बीघा गेंहू जल कर राख हो गया।

गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और अग्निशमन सेवा पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं दूसरी खबर के मुताबिक जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र कोतवाली लोटन के सुसुनहा सिवान में 40 बीघा गेंहू के फसल में भीषण आग लगने से गेहूं की फसल जल के राख हो गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।