शोहरतगढ़ – भक्ति भाव में सराबोर खाटू श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा में रही धूम लोगों ने स्वागत में घरों से बरसाए फूल

kapilvastupost 

क़स्बा  शोहरतगढ़ में श्री श्याम महोत्सव पर खाटू श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गयी। निशान शोभा यात्रा निकलने से पूर्व श्रीराम जानकी मंदिर में पुजारी टिल्लू शर्मा द्वारा विधि-विधान से निशान ध्वज की पूजा अर्चना कर अखण्ड ज्योति जलाई गयी।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जानकी मंदिर से गाजे बाजे के साथ निशान यात्रा निकला जो राजस्थान अतिथि भवन, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेमगली, पुलिस बूथ होते हुए पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पर आकर सम्पन्न हुआ।

शोभा यात्रा में महिलाएं, युवक व युवतियां खाटू श्याम का निशान लेकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए हारे का  सहारा बाबा श्याम हमारा ,ओ सांवरिया हमें श्याम की जरूरत है, गीत गाते हुए चल रही थी।

प्रेम , करुना , भक्ति भाव और सामाजिक सरोकारों वाले  निशान यात्रा में चल रहे भक्तों पर छतों से लोग फूलों की बरसा कर रहे थे। पूरा कस्बा श्याम मय हो गया। शोभा यात्रा में खाटू श्याम बाबा की सुंदर झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष उमा वर्मा ने महिलाओं व पुरूषों पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान राजेंद्र बोरा, अशोक बोरा, विजय परसुरामका, विष्णु बूबना , विनय परसुरामका, मनोज मित्तल, रवि अग्रवाल, नीलू रुंगटा, saurabh बोरा , चंचल मित्तल, रंजीत मित्तल, श्यामू लाट, प्रदीप शर्मा, हरीश शर्मा, बब्लू गौड़, प्रतीक मिश्रा,

नन्दू गौड़, सोनू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नीरज पोद्दार, दीपक कौशल, विकास तिवारी, सतीश मित्तल, बिष्णु बबूना, मनोज मित्तल, रीतेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अमित अग्रवाल, रेनू मित्तल, सुशीला वर्मा, ज्योति मित्तल, अर्चना अग्रवाल सहित भारी संख्या में पुरुष,महिलाएं व बच्चे शामिल रहें।