कठेला कोठी निवासी युवक बाइक से गिरकर हुवा घायल दाहिना पैर टूटा

kapilvastupost 

बानगंगा । शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के  झरुआ मोड़ के पास परसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेम्पू व शोहरतगढ़ से जा रहे तेज बाइक सवार ने एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर बानगंगा नदी के उत्तर झरुआ मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार टेम्पू व मोटरसाइकिल एक दूसरे को बचाने में मोटरसाइकिल सवार नवयुवकों को गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया।

जहां घायलों की पहचान अंकित कनौजिया पुत्र सुखराम कनौजिया उम्र 19 वर्ष, पवन कनौजिया पुत्र राजेंद्र कनौजिया ग्राम कठेला कोठी थाना समय माता निवासी के रूप में पहचान हुई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पर तैनात  डा राकेश मौर्य ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया | घायल अंकित कनौजिया पुत्र सुखराम कनौजिया का दाहिना पैर टूट गया है वहीं पवन कनौजिया पुत्र राजेंद्र कनौजिया के भी दाहिने पैर में गम्भीर चोट लगने के कारण मेडिकल कालेज सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया।