सिद्धार्थ नगर – शराब माफिया सक्रिय असली ब्रांड की बोतलों में परोसी जा रही नकली शराब

kapilvastupost 

सावधान ! असली का दाम देने के बाद भी आपकों को मिल सकती नकली शराब

जिला मुख्यालय पर बनायी जा रही नकली अग्रेजी शराब से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

स्थानीय स्तर पर एक कबाड़ी व्यापारी के माध्यम से असली ब्रांड के शराबों की मिलती हैं बोतलें

सिद्धार्थनगर। जिले में नकली शराब का धंधा वर्तमान में जोर-शोर से फलफूल रहा है। इस गैरकानूनी धंधे पर रोकथाम की जिम्मेदारी आबकारी विभाग पर है, मगर वह इस मसले पर खामोश है। उसकी चुप्पी से सवालों के घेरें में है।

पुलिस भी इस मसले पर निष्क्रिय है। ऐसे में शराब प्रेमियों को काफी सावधान रहने की जरूरत है, वरना असली का दाम देने के बाद भी उन्हें नकली शराब की बोतल मिल सकती है। जिसका सेवन उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक जनपद मुख्यालय पर कम से कम दो स्थानों पर नकली शराब बनायी जा रही है। इसकी जानकारी आबकारी एवं पुलिस विभाग को भी है, मगर निजी स्वार्थ के चलते वह इस गैरकानूनी धंधे को समाप्त करने के बजाएं संरक्षण देते नजर आ रहे हैं।

उनकी खामोशी के पीछे हर माह उनकी जेंब गरम होती है। सूत्रों की मानें तो नकली शराब के धंधेबाजों ने लाइसेंसी शराब के दुकानों के मुनीबों को भी अपने साथ शामिल कर रखा है।

नकली शराब के कारोबारियों को स्थानीय स्तर पर शराब की खाली बोतल की सप्लाई एक कबाड़ी करता है। खाली बोतलों पर विभिन्न ब्रांडों के नामों के स्लिप लगाकर असली का दाम वसूलते हैं।

बताया जाता है कि नकली शराब बनाने के लिए एथेनाल को एक निश्चित मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाता है. जबकि, नकली के कारोबारी शराब बनाने में एथेनल की जगह स्प्रिट, मिथाइल अल्कोहल, इथाइल अल्कोहल, यूरिया, अक्सीटोसिन इंजेक्शन जैसे कई केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो शराब को जहरीला बना देते हैं।

जिसके सेवन से किसी की जान भी जा सकती है। इस बारें में जब जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह के मोबाइल नम्बर 9415626071 पर बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने फोन को बिजी कर दिया।

इसके बाद अपर आबकारी आयुक्त के मोबाइल नम्बर 9454466019 पर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस बारें में तत्काल जिलास्तर के अफसरों से जानकारी हासिल करेंगे और इस गैरकानूनी धंधे में लिप्त तत्वों की धड़पकड़ करायेंगे।