सिद्धार्थ नगर – मन्नत पूरी नहीं हुई तो सुनील ने बहस के बाद मंदिर में की तोड़फोड़ युवक गिरफ्तार 

kapilvastupost 

पिछले दिनों थाना खेसरहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेंगटा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नन्दी की मूर्ति मंदिर के बाहर रख देना, मंदिर में स्थित शिवलिंग को तथा माता पार्वती की मूर्ति को तोड़ने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गये आरोपी का नाम सुनील उर्फ कल्लू पुत्र बाढू है। वह खेसरहा थाने के ग्राम गेंगटा का ही निवासी है।

मालूम हो कि खेसरहा थानाक्षेत्र के ग्राम गेंगटा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पिछले दिनों रात

में किसी ने शिवलिंग, मां पार्वती और नंदी की प्रतिमा को तोड़ दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था गाँव में भारी मात्रा में पुलिस को dipute किया गया था | तोड़फोड़ की घटना जिले में आग की तरह फ़ैल गयी थी |

दूसरे दिन इसकी सूचना पर तत्काल पवन अग्रवाल जिलाधिकारी व सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना स्थानीय पर धारा 295 भा०द०वि० अभियोग पंजीत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के लिये पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनिकी व मैंनुवल साक्ष्य खंगाली गयी।

टीम के अथक मेहनत व प्रयासोंपरान्त घटना का सफल अनावरण करते हुये एक अभियुक्त को रविवार को थाना खेसरहा पुलिस मय हमराह, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा पेडारी बुजुर्ग चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जेल भेजा गया ।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सुनील द्वारा पूछने पर बताया गया है कि उसका बेटा काफी दिनो से बीमार रहता था जिसको ठीक होने के लिए उसने काफी मन्नत मांगी थी|

लेकिन उसका बेटा ठीक नही हुआ तो उसका विश्वास मंदिर से खत्म हो गया। इन्ही सब बातों को लेकर मंदिर के पुजारी से मेरा विवाद भी रहता था और 03/04 की रात्रि में मैने शराब के नशे में ग्राम गेंगटा में शिवमंदिर के शिवलिंग व प्रतिमा तोड दिया था ।