📅 Published on: April 10, 2024
kapilvastupost
“सफलता कभी एक बार में नहीं मिलती, इसके लिये बार बार प्रयास करना पड़ता है, मैंने भी कई प्रयास कर सफलता हासिल की है ” उक्त बाते उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ श्री कर्मेन्द्र कुमार ने तहसील सभागार में प्लान इंडिया द्वारा आयोजित इंटरैक्शन ऑफ़ गर्ल्स एंड युथ ग्रुप विथ सब डिविसनल मजिस्ट्रेट कार्यक्रम में कही।
इस कार्यक्रम में बॉर्डर क्षेत्र के 30 चेंज एजेंट्स, किशोरी लड़कियों और युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सबसे पहले प्लान इंडिया के जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला ने उपजिलाधिकारी महोदय का स्वागत किया और उन्हें प्लान इंडिया के कार्य के बारे में बताया कि प्लान इंडिया सिद्धार्थनगर में बॉर्डर क्षेत्र में बाल संरक्षण और बालिका सशक्तिकरण मुद्दे पर काम कर रही है।
इसके बाद उपजिलाधिकारी महोदय ने युवाओं के साथ संवाद करना शुरू किया, जिसमे सबसे पहले बगहवा की नीतू भारती ने पूछा कि आपने एसडीएम की पोस्ट कैसे प्राप्त की और क्या क्या चैलेंज आये।
इसके बाद उपजिलाधिकारी महोदय ने बताया कि सबसे पहले हमे क्या और कितना पढ़ना है ये पता होना चाहिए। मैंने भी कई प्रयास करके ये सफलता पायी है। इसके बाद अन्य लड़कियों सोनिया,पूजा, लक्मी संगीता और ज्ञानमती ने कॅरियर से सम्बंधित सवाल किये।
इसके बाद युवाओ अमन शर्मा, लकी पांडेय, दुर्गालाल और रजत मिश्रा ने भी उपजिलाधिकारी महोदय से व्यवसाय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए सुझाव माँगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक बच्चे से बात की गयी और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अमन शर्मा द्वारा अभ्युदय कोचिंग शोहरतगढ़ में चालू करने को बोला। कुछ लड़कियों ने बताया कि उन्हें प्लान इंडिया के द्वारा सिलाई और कंप्यूटर सिखाया गया है, जिससे वह आर्थिक तौर पर मजबूत हुई है।
इसके बाद उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा जिन युवाओं ने 45 दिन का कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग प्रशिक्षण प्लान इंडिया के सामुदायिक सशक्तिकरण केंद्र बगहवा में प्राप्त किया था, उन्हें प्रशिक्षण प्रमणपत्र वितरित किये गए। अंत में उपजिलाधिकारी महोदय ने युवाओ के वोट देने के लिए भी प्रेरित किया।
उपजिलाधिकारी महोदय ने प्लान इंडिया के द्वारा चलायी जा रही लाइब्रेरी की प्रशंसा की और इस तरह की गतिविधियों में सहयोग करने का आश्वाशन दिया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ कर्मेन्द्र कुमार, दैनिक जागरण तिवारी, सी पी सिंह, प्लान इंडिया से जिला समन्वयक प्रसून शुक्ल, विजयशंकर यादव,काजल श्रीवास्तव, रूपा उमर, शत्रुविजय सिंह और किशोरी लड़कियों में माधुरी पांडेय, कल्पना, अंकिता यादव, पूजा भारती आदि शामिल रहे।