बेमतलब साबित हो रहा है इंडो नेपाल की रोड पर बना पुल 2022 में बने पुल का अब तक नहीं बना अप्रोच
📅 Published on: April 10, 2024
kapilvastupost
विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरुआ के ग्राम प्रधान सहित गांव के ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम पंचायत बगुलहवा से ग्राम पंचायत झरुआ को जोड़ने वाली इंडो नेपाल की सड़क पर बन रहे पुल पर तीन पावा अतिरिक्त लगाने की मांग की है।
सोमवार को डीएम पवन अग्रवाल को झरुआ गांव के ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के तरफ से मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बगुलहवा से ग्राम पंचायत झरुआ को जोड़ने वाली सड़क पर बन रहे पुल पर तीन पावा अतिरिक्त और लगा दिया जायें तो करीब सैकड़ों गांव को आवागमन में और सुविधा हो जायेगी।
यदि तीन पावा अतिरिक्त नही लगाई जाती है तो बारिश के दिनो मे होने वाली कटान से करीब 150 गांव प्रभावित हो सकते है। इसलिए पुल पर तीन पावा लगवाया जाना आवश्यक है। कहा कि बन रहे पुल के अगल बगल जी मिट्टी की पटाई की जा रही है।
वह दोनों बंधो के बीच ग्राम पंचायत की जमीन से मिट्टी की पटाई की जा रही है। जो भविष्य में गहराई की वजह से बंधा टूट भी सकता है और अनुसूचित जाति के खेतों व गांव जलमग्न भी हो सकता है।
इसलिए जनकल्याण को देखते हुए तीन पावा अतिरिक्त लगवाने व मिट्टी खुदाई को रूकवाने की कृपा करें।



