📅 Published on: April 10, 2024
kapilvastupost
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत मंगलवार को उप निरीक्षक अशोक कुमार मय टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर एक व्यक्ति को “नवनिर्मित सब्जी मण्डी खुनुवां रोड कस्बा शोहरतगढ़ के पास” के पास से समय करीब 11:15 बजे अवैध 12 बोर तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 A.Act पंजीकृत किया गया।
विधिक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त 36 बर्षीय अशोक पुत्र दुखहरन सा0 नरायनपुर थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर है।
जिसका आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 147/22 धारा 380,457,411 IPC थाना चिल्हिया, मु0अ0सं0 369/22 धारा 380,411 IPC थाना शोहरतगढ़, मु0अ0सं0 69/24 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना शोहरतगढ़ तथा मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शोहरतगढ़ है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद व हेड कांस्टेबल विनोद चौहान मौजूद रहें।