siddhartha nagar – रमवापुर खास के धिमरौली में इफ्तार कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

इंसानियत को आम करना मानव कल्याण की दशा में सतत आगे बढ़ते रहना भाई चारा पैदा करना जीवन का असल मकसद होना चाहिए अल्लाह खुश होता है – पूर्व प्रधान अबदुर्रहमान  

kapilvastupost

शोहरतगढ, सिद्धार्थनगर । ग्राम पंचायत रमवापुर खास के टोला धिमरौली में ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ जफर आलम के नेतृत्व में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

जिसमें अगल-बगल क्षेत्र और चौराहे के लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ जफर आलम ने कहा ग्राम पंचायत रमवापुर खास के टोला धिमरौली गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन एक पुरानी परम्परा रही है।

मो० आसिम उर्फ नैय्यर ने इफ्तार पार्टी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की असली खूबसूरती यह है कि आज हम सभी बिना किसी भेदभाव के एक साथ इफ्तार कर रहे हैं।

जफर आलम ने अपने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद व शुक्रिया अदा किये। इस अवसर पर लगभग 650 रोजदार लोगों ने एक साथ इफ्तार किया।

इस दौरान डा० सरफराज अंसारी, ई० एजाज अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर चौधरी, मुश्तन शेरुल्लाह खान, जनाब अब्दुर्रहमान पूर्व प्रधान, सबरे आलम, शकील अहमद, अख्तर हुसैन, कलीमुजजफर, जुबेर अहमद, मोहम्मद सईद, मोहम्मद

रफीक, अजय भारतीय, नितिन, अनिल, शिव शंकर प्रधान, रामदास प्रधान, सुबास यादव प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, अजय प्रधान, पिंटू पटेल प्रधान, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व प्रधान, विक्रम यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, सूर्यभान यादव, संदीप चौरसिया, दिनेश यादव, मोहम्मद गौरी, आसिफ, फारूक कोटेदार, पवन गिरी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।