📅 Published on: April 11, 2024
ऐसा हर होता है फसलों में आग लगना कोई नयी बात नहीं है सब कुछ जानने के बाद प्रशासन अभी तक तहसील स्तर पर एक अदद फायर स्टेशन बनवाने में नाकाम रहा है जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है |
kapilvastupost
वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की कटाई के समय विभिन्न कारणों से लगने वाली आग पर तत्काल काबू पाने के लिए तहसील स्तर पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों को उपलब्ध कराए जाने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक शान ने जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर को सौपा ज्ञापन ।
उन्होंने ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों की गेंहू व अन्य फसलों की कटाई प्रारम्भ होने वाली है चूंकि गत वर्षों में खेतों में खड़ी फसल भीषण गर्मी व अन्य कारणों से आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हुई है।
जिसमें किसानों की फसल के साथ-साथ पशुओं की भी हानि हुई है चूंकि फायर स्टेशन का मुख्यालय ग्रामीण क्षेत्र से काफी दूर स्थित होने कारण खेतों में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल तक पहुंचने में काफी समय लेती है जिस कारण किसानों का नुकसान बड़े पैमाने पर हो जाता है।
इस समस्या के उचित समाधान हेतु शोहरतगढ़ विधान सभा मे फायर स्टेशन बनाने की मांग की है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आग लगने पर तत्काल घटना स्थल पर जा सके। किसानो की फसलों मे आग लग जाने से जो नुकसान हुआ है उसका उचित मुअवाज़ा दिलाने की मांग की है।
इस दौरान अनुज चौधरी प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ, राधेश्याम यादव, राम चंद शुक्ला आदि लोग रहे।