📅 Published on: April 11, 2024
kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी ब्लाक के अन्तर्गत प्रथामिक विद्यालय नजरगढ़वा में छात्रों को अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि एस.एस.बी.एसी दिनेश कुमार ने कहा कि समाज शिक्षा के बिना अधूरा है। और विद्यालय में शिक्षकों का दायित्व है कि वे अभिभावकों का भरोसा जीतने के साथ ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता रहता है।
इस दौरान ग्राम प्रधान अंजनी यादव, विकास कुमार, एन नागार्जु, राकेश कुमार भारती, मानशी कुमारी, प्रधानाध्यापक राम नरेश मौर्य, सहायक अध्यापक नीतू यादव, शिक्षा मित्र राम सूरत यादव, शिक्षा मित्र शीला देवी, सफाई कर्मी घनश्याम, शिवनंदन, परमेश्वर, राम
प्यारे, मजहर सुहेल, राम कुमार, अदालत यादव, सोहनलाल यादव, प्रहलाद, चमेली रमावती, आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।