शोहरतगढ़ – ईद में घूमने निकले पांच बच्चे रोड एक्सीडेंट का शिकार दो गंभीर रूप से घायल

kapilvastupost

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में जहाँ हर तरफ ख़ुशी का माहौल था लोग एक दुसरे से गले मिलकर बधाई मुबारकबाद दे रहे  थे तो वहीँ थान क्षेत्र के जुग्दिह्वा गाँव में ईद खुशियाँ मना रहे पांच बच्चे  एक बाइक पर सवार होकर बाणगंगा बैराज पर घूमने के लिए निकले और रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए |

लाल रंग का निशान जहाँ एक्सीडेंट हुवा

मामला शोहरतगढ थाना के जुगडिहवा  गांव के पांच बच्चे एक ही बाइक से घूमने के लिए निकले थे जैसे ही वह हाईवे 730 पर बाणगंगा की तरफ मुड़े ही थे कि उनके सामने अचानक एक खड़ी ट्रेलर दिखी घबराकर बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और खाड़ी ट्रेलर से लडकर चोटहिल हो गए।

घायलों में सभी बच्चे एक ही गांव से हैं। घटना एक बजे दोपहर को बताई जा रही है सभी बच्चे मुस्लिम थे और ईद की खुशियां मनाने गांव से बाहर निकले थे सभी की उम्र नौ वर्ष से पंद्रह वर्ष के बीच बताई जा रही है।

एक्सीडेंट के घंटों बाद उन्हें इलाज के लिए शोहरतगढ़ श्तित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से  चार लोगों को रेफेर कर दिया गया  और एक बच्चे सुहैल का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया |

ग्रामीणों के मुताबिक अजमत अली पुत्र हसमात अली उम्र10 वर्ष , फैजान पुत्र अहमद रजा 15वर्ष, सुहैल पुत्र अतहर अली उम्र  12 वर्ष , शमीम पुत्र सलीम उम्र 12साल ,अजीज पुत्र वाजिद अली उम्र 17 साल गाँव में घूम रहे थे और होटल पर चाय पीने के बाद गाँव से बाइक पर सवार होकर निकल गए |

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैजान पुत्र अहमद रजा के  सर में गहरा चोट लगा है कान से खून आ रहा था और उल्टी भी कर रहा था| वहीं अजीज के जांघ, सीने और जबड़े पर चोट लगा था |