शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम दत्तपुर टोला बरगदही में लगी भीषण आग से आधा दर्जन घर जले लाखों के सामान 70 कुंतल गेहूं नगदी व जेवर बर्बाद मौके पर नहीं पहुंची दमकल तहसील प्रशासन से भी कोई झाँकने नहीं गया

शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत दत्तपुर साइड में आधा दर्जन से अधिक बी जे पी नेताओं वाले इलाके में इतनी विभित्श घटना के बावजूद कोई सहायत का न पहुँच पाना आपमें दुखद है |

kapilvastupost

प्रकृति के आगे इंसान की कोई औकात नहीं  पूरा जनपद आग की तबाही से जूझ रहा है हर तरफ आग ही आग है | शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नियाँव के टोला बरगदही में आग ने अपना विकराल रूप दिखाया इस भीसन आग में आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लग गयी जिससे किसान परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया |

शुक्रवार का दिन बरगदही गाँव के लिए तबाही भरा रहा कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि आग का विकराल रूप उनके आशियाने और रोटी पर भारी पड़ने वाला है आग की विभीषिका के पीड़ित कन्हैय्या यादव का परिवार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी अपने दैनिक दिनचर्या में लागा हुवा था की अचानक ही पक्शिम की तरफ आग की लपटों ने उनके घर को घेरलिया परिवार को घर छोड़ कर बाहर निकाना पड़ा लोगों से मदद की गोहर लगाई जब तक गाँव वाले मदद को आते घर पूरी तरह से जल चूका था |

आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान कन्हैया यादव का हुवा है मोटर साइकिल ,फ्रीज, कूलर ,टैंकर, बड़ा अलमारी , बीस हजार रुपया ,जेवर भी लाखों का जलकर स्वाहा हो गया।

कन्हैय्या यादव से प्रयग मौर्या के घर में एक कोने पर बनी झोपड़ी में खाने पीने का सामान दस कुनातल गेहूं दस हजार रुपये नगद और तीस हजार रुपये के जेवर जलकर रख हो गए |

बुकसैन के घर वाले रिश्तेदार के यहाँ शादी में जाने वाले थे जहाँ गेहूं रखा उस झोपड़ी में आग लगाई और सारा गेहूं जल गया |

पुरषोत्तम मौर्या का गल्ला और नौ हजार रुपया जलगाया 28 अप्रैल को लड़के की शादी थी ।

वही राहुल मौर्या का भूसा गल्ला जेवर आदि जलकर खाक हो गया|

पीड़ित महेंद्र ने बताया खेत से गेहूं कटवाकर लाये  थे दस कुंतल गेहूं रखा था जलकर खाक हो गया|

 राजेश यादव और रक्षा यादव के संयुक्त परिवार वाले घर में बीस कुंतल गल्ला राशन जल गया  कुछ रुपए भी जल गए पूरा घर आग की चपेट में था घर का सारा सामान बीस कुंतल गल्ला जल गया |

दमकल विभाग को फोन लगाया गया फोन नहीं उठा कई बार कोशिश की तो एक घंटे बाद फोन उठा भी तो जवाब मिला गाड़ी खाली नहीं है।

आज शनिवार को आग लगने के दूसरे दिन तक भी तहसील प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं पहुंची थी न ही कोई झाँकने आया |