सिद्धार्थ नगर – अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल हुए किशोर की मौत

kapilvastupost 

बांसी। शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत करही पेट्रोल के सामने शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। वाहन के ठोकर से बाइक पर पीछे बैठा करही निवासी प्रेम पुत्र रामविलास यादव गंभीर रूप से से घायल हो गया था।

इलाज के लिए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर घायल प्रेम यादव को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। किशोर के मृत्यु की सूचना घर पहुंचते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।

तीन भाइयों में सबसे छोटा प्रेम बानकुंड्यां स्थित रामसेवक – राम कुमार इंटर कालेज में नौंवी का छात्र रहा। उसने इसी वर्ष नौवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण किया था।

अचानक हुए हादसे में प्रेम यादव की मृत्यु से उसको जानने वाला हरकोई आहत है। गाँव के होनहार किशोर की अचानक हुई असमय मृत्यु से पूरे गाँव में ही शोक का माहौल है। नाते- रिश्तेदारों से घर पर भीड़ है। अंतिम संस्कार हेतु लोग शव मिलने का इंतजार कर रहे थे।