siddhartha nagar – आग के कहर से दर्जनों से अधिक ग्रामीण हुए बेघर

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जनपद में तेज हवा के झोंके के साथ आग इस कदर बढ़ रही है की बांसी तहसील क्षेत्र के खेसरहा ब्लॉक के ग्राम कोटिया में दर्जनों से अधिक घर जलकर राख हो गए।

आग लगते ही गांव के ग्रामीण घर छोड़कर अपनी जान बचाकर भाग गए। वहीं घर में रखा हुआ सामान सहित मोटरसाइकिल,साइकिल, अनाज व कपड़े सहित बिजली के तार सब जल गए।

यहां तक की आग लगने की वजह से ग्रामीणों के खाने के लाले पड़ गए रिश्तेदार व ग्राम प्रधान द्वारा उनके खाने की व्यवस्था कराई जा रही है ।

वहीं अगर बात करें प्रशासन की तो ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक कोई प्रशासन का जिम्मेदार व्यक्ति उनकी सुधि लेने नहीं आया।

जिस गांव के ग्रामीण काफी परेशान और लाचार हैं आज ने ग्रामीणों का आशियाना जलाकर रख कर दिया।और यही उम्मीद लगाए बैठे हैं की कोई जिम्मेदार आए उनके खाने और पहनने की व्यवस्था कराए।