📅 Published on: April 24, 2024
kapilvastupost
जिले के वन विभाग की परिवर्तन दल को प्रतिबंधित पंछियों के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जबकि एक अन्य शिकारी मौके से फरार हो गया ।
पकड़ा गया शिकारी वकील विषकोहर के अहिरवन डीह का निवासी है जबकि फरार शिकारी पकड़े गए शिकारी वकील का भाई बताया जा रहा है ।
मीडिया को दिए अपने बयान में डीएफओ पुष्प कुमार के ने बताया कि वन दरोगा निखिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन दरोगा देवेश मिश्रा व क्षेत्र सहायक मो0 वारिश के साथ अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिली सूचना के मुताबिक उस घर मे छापेमारी कर लगभग 50 की संख्या में प्रतिबंधित पंछी पटेरा व वगुला बरामद किया गया |
साथ ही एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया जबकि एक फरार हो गया जिसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा । गिरफ्तार शिकारी के खिलाफ वन जीव संरक्ष्ण अधिनियम की तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है ।