मिश्रौलिया – रात में चोरी हुई बाइक सी सी टी वी फुटेज से पुलिस बाइक सहित चोर का पकड़ा भेजा जेल

Kapilvastupost

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के माधवपुर कला गांव में बुधवार को एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

माधवपुर कला निवासी अब्दुल अलीम ने बताया कि उनकी बाइक रात में 11 बजे गांव के करन बरामदे से बाइक उठा ले गया। सुबह जब बाइक तलाश करने लगे तो नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरे से पता चला गांव के करन ने उनकी बाइक चोरी कर ली। मिश्रौलिया निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि सूचना मिली ।

बाइक और गाड़ी चोर की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना के आधार पर बाइक की बरामदगी के साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी को स्थानीय थाना अंतर्गत स्थित कुर्थी डीह गांव के बाग आज सुबह लगभग नौ बजे चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने दबोच लिया।