📅 Published on: May 6, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझारी के पिपरा ग्राम में रविवार को विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर फायरिंग हुई। बता दें कि ग्राम सभा मझारी के पिपरा ग्राम में मोहन कुमार निषाद और हरिओम त्रिपाठी के परिवार के बीच विवाद हुआ था।
रविवार सुबह 9 बजे विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। काफी देर तक दोनों तरफ से लाठी, डंडे और ईंट, पत्थर चलें। इस दौरान चार राउण्ड फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी।
जबकि दो अन्य लोगों को गोली छूकर निकल गयी। वहीं घायल 42 वर्षीय ओमप्रकाश त्रिपाठी का इलाज चल रहा है, डाक्टरों ने बताया कि उसनी हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं दूसरे पक्ष मोहन कुमार निषाद के हाथ में भी चोट लगी है, उसका दावा भी उसे गोली लगी है।
बतातें चलें कि दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप है। वहीं दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है।
इस दौरान घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी बांसी कुणाल, क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह सहित मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद हैं।