📅 Published on: May 6, 2024
मुख्यमंत्री मायावती ने आगरा की जनसभा में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा सियासी हमला किया
kapilvastupost
आगरा। गरीबों को मुफ्त राशन का जिक्र करते हुए कहा कि आपके टैक्स के रुपये से ही फ्री में थोड़ा सा राशन मिलता है। प्रधानमंत्री या भाजपा की जेब से नहीं मिलता।
इसलिए जब भाजपा और आरएसएस के लोग आएं और नमक का कर्ज याद दिलाएं तो आप उनके बहकावे में न आएं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आरक्षण विरोधी हैं। ईवीएम ठीक रहीं तो इनकी गारंटी जुमलेबाजी काम नहीं आएगी।
आरक्षण विरोधी हैं भाजपा और कांग्रेस : मायावती ने शनिवार को आगरा, फतेहपुरसीकरी और हाथरस के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं भरा गया।
जब प्रदेश में अराजक तत्व उनका फेक वीडियो बनाकर चलवा रहे हैं, इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि आगरा की जनसभा समेत सभी रैलियों में केन्द्र की चुनावी चाल की निन्दा करती हूं। इसके गलत, फेक वीडियो को भाजपा के लिए प्रचार का अनुचित राजनीतिक प्रयास हो रहा है।
सपा सरकार थी तो एससी/एसटी के सरकारी कर्मचारियों का आरक्षण खत्म कर दिया था। इस मामले को बसपा ने उठाया और सरकार पर संशोधन का दवाब बनाया।
तब कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर सपा को आगे कर सदन में बिल पास नहीं होने दिया था। आज आरक्षण को लेकर बातें कर रहे भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही इसके विरोधी हैं। दोनों ही प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण नहीं ला रहे, क्योंकि इनके पूंजीवादी दोस्त हैं।