चुनाव जितने के बाद सिद्दार्थनगर का करूंगा विकास -बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर जिले की इकलौती डुमरियागंज लोकसभा सीट से आज बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा ने नामांकन किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे और वहां से निर्धारित संख्या में उन्होंने जिला अधिकारी कार्यालय जाकर अपना नॉमिनेशन किया।

मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अपनी जीत का भरोसा दिलाते हुए प्रचंड बहुमत की बात कही इस मौके पर इरफान मलिक ,बसपा उप जिलाध्यक्ष समीम अहमद आदि उपस्थि रहे।