जल शक्ति मंत्री ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश, खिलेगा फूल

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लाक के सिसवा चौराहे पर स्थित एक मैरेज हॉल में भाजपा के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जाता है तो मतदान करते समय भी बिना जाति-धर्म देखे भाजपा के पक्ष मतदान करना है।

बूथ जीतने के लिए सभी को मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धारा 370 का हटना, सुंदर राम मन्दिर का बनना आदि देश हित के कार्य बूथ अध्यक्षों के ही बदौलत संभव हुआ है।

चुनावी समुद्र में पार पाने में बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष की बदौलत ही दो बार केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि अगर हम बूथ जीतेंगे तो हम देश जीतेंगे।विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक मत प्राप्त होगा।

इस दौरान जिला प्रभारी समीर त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी रामकुमार कुंवर,जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लालजी त्रिपाठी,रवि अग्रवाल, गंगा मिश्र, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, अजीत सिंह,अजय वरुण आदि मौजूद रहे।