📅 Published on: May 12, 2024
kapilvastupost
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में बीते बुधवार को सून सान घर पाकर चोरों ने लाखो की चोरी की | भयंकर चोरी की वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुवा है |
चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा की कुंडी तोड़कर घर में घुसकर नगदी समेत लाखो के जेवरात की चोरी को दिया अंजाम।
पीड़ित अशोक ने बताया कि लड़के की शादी के लिए बनवाए थे जेवरात, था लड़के की शादी। आगामी दिसंबर माह में लड़के की शादी थी |
पीड़ित का परिवार मुंबई में रहकर जीवकोपार्जन हेतु करता है मजदूरी। लड़के के एंगेजमेंट में सपरिवार आए हुए थे गांव।
बुधवार को पीड़ित अशोक सोनी परिवार सहित गया था अयोध्या दर्शन करने। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार की रात में मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।