लखनऊ में स्वर्णकार समाज की बैठक में बोले विधायक समाज का हित योगी और मोदी के नेतृत्व में ही संभव

Kapilvastupost

लखनऊ में भाजपा उत्तर क्षेत्र कार्यालय प्रियदर्शिनी कॉलोनी में डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त आयोजित स्वर्णकार समाज की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शोहरतगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शामिल हुवे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा ने समाज के विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनको नमन किया। आयोजक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा विधायक विनय वर्मा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस दौरान माननीय रक्षा मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध एवं अपील किया साथ ही अपने स्वर्णकार समाज को एकजुट होकर कमल खिलाने व अबकी बार 400 के पार के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु संकल्पित किया।

इस दैरान विधायक नीरज वोरा , राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा , विजय प्रसाद रस्तोगी , राधेश्याम वर्मा , मनीष रस्तोगी , सुशील सोनी , श्याम किशोर सोनी , महेंद्र सोनी , कमलेश्वर सोनी , पूर्व पार्षद शैलेंद्र स्वर्णकार , गोपाल कृष्ण स्वर्णकार , दिलीप वर्मा समेत अमित मौर्या , आशीष रस्तोगी , शशिमोहन कौशल , हीरालाल वर्मा , राकेश रस्तोगी , महेंद्र सोनी आदि उपस्थिति रहे।