अच्छे स्कूल और अस्पताल बनवाना क्या ये मेरी गलती थी – केजरीवाल

kapilvastupost 

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को साउथ दिल्ली में रोड शो का आगाज किया। दिल्ली के महरौली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के लिए रोड शो कर रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल का ये पहला रोड शो है। इस रोड शो में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ही पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उन करोड़ों लोगों को शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके लिए दुआ की थी। सीएम केजरीवाल ने खास तौर पर महिलाओं को शुक्रिया कहते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद का नतीजा है कि कल एक चमत्कार हुआ और मैं आज आपके बीच में हूं।

रोड शो में केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया, तो मैं सोच रहा था कि मेरी गलती क्या थी। मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए। जब मैं तिहाड़ गया, तो उन्होंने 15 दिन के लिए मेरा इंसुलिन बंद कर दिया मेरी तबियत कई बार बिगड़ी आज मैं आपके सामने हूँ |