मंहगाई , बेरोजगारी , शिक्षा , स्वास्थ्य , भरष्टाचार को ख़तम करने का आखिरी मौका – जावेद खान

यदि जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट नहीं किया तो यह उसके लिए आखिरी मौका होगा पछताने के लिए भी समय नहीं मिलेगा

kapilvastupost

भारतीय राजनीति में सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामान्य हैं, और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कुछ निर्णयों ने जनता के बीच विवाद को बढ़ावा दिया है। ये नीतियां अनेक उदाहरणों में विपक्ष के आरोपों और जनता के आम असंतोष के कारण बनी हैं।

2024 के लोक सभा सभा चुनावों में प्रमुख रूप से विपक्ष के यही मुद्दे हैं जिनको लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी इन्हीं मुद्दों के सहारे जनता के बीच में अपनी स्थित मजबूत करते हुवे दीखते हैं |  उपरोक्त बातें शनिवार को बर्डपुर में एक चौपाल कार्यक्रम में कपिलवस्तु नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद खान उर्फ़ चुनने भैय्या ने कही |

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मनमाने फैसले के कारण नोट बंदी हुई जिससे देश के लाखों छोटे छोटे कारखाने बंद हो गए लोग रोजगार विहीन हो गए | और किसानों के नियुनतम समर्थन मूल्य कि गारंटी चाहने वाले किसानों के विरोध में किसान विरोधी कृषि बिल  के कारण बड़ा विवाद में  600 से ज्यादा किसान मारे गए |

इस विवाद ने देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी । इस बिल से कृषि व्यवसाय में निजीकरण और किसानों की भूमि के खिलाफ अधिग्रहण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को उनकी भविष्य की संभावनाएँ और सुरक्षा कमजोर होगी।

जावेद खान ने जनता के बीच कहा कोविद 19 महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कड़ी मार लगाई है। लेकिन, सरकार के गलत नीतियों और निर्णयों का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। उच्च महंगाई दर, बढ़ती बेरोज़गारी, और व्यवसायों में अस्थिरता जनता को अपने परिवार के भरण पोषण शिक्षा चिकित्सा और रोजगार को लेकर चिंतित कर रही है।

इन सभी मुद्दों के साथ सरकार के गलत निर्णयों और नीतियों से जनता में नाराजगी और असंतोष का स्तर बढ़ रहा है । इन सभी मुद्दों को मिलाकर, आर्थिक बदहाली भारतीय जनता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को दृढ़ नीतियों और योजनाओं की आवश्यकता है जिसे इंडिया गठबंधन की सरकार ही दे सकती है | जनता के पास यह आखिरी मौका है कुशल तिवारी के साथ मिलकर उनके हाथों को मजबूत करने का और आगे बढ़ने का |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post