सिद्धार्थ नगर – हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को प्रबंध समिति ने शिक्षा भूषण पुरस्कार से किया सम्मानित

kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थनगर। बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथरदेया द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अपने विद्यालय के 17 विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

संचित , शाहिद, रोशनी शुभम, खुशी , मनीषा , प्रिया, असाद मनीषा आदि विद्यार्थियों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल होने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य निरंकार सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़िए सफलता आपके कदम चूमेगी।

कहा कि सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्साहित करने हेतु प्रबंध समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे और भविष्य में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की श्रृंखला में वृद्धि होगी।

कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है और मेहनत करने वाले विद्यार्थी सदैव आगे बढ़ते हैं। अंत में कार्यक्रम आयोजक व विद्यालय के प्रबंधक राम मूरत यादव ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

बरसाती इंटर कॉलेज के प्रबन्धन के रामसूरत यादव ने कहा मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आप सभी ने इस वर्ष के हाई स्कूल और  इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उच्च अंक प्राप्त किए हैं। आप सभी ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। आप सभी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

इस दौरान विद्यालय के संचालक राम सूरत यादव , राकेश सिंह, मयंक सिंह , फकरुद्दीन , गिरधारी चौधरी , जय प्रकाश विश्वकर्मा , दीपक अग्रहरि , प्रधानाचार्या रेनू यादव , उप प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव , माधव प्रसाद पाण्डेय, नेहा गुप्ता , कोमल गुप्ता , कल्पना पाण्डेय आदि प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।