📅 Published on: May 18, 2024

kapilvastupost
वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा की चुनाव में एक वोट मूल्यवान होता है और यह भीड़ अपने अधिकार व कर्तव्य के पालन के लिए लालयित दिख रही है।
जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा हैं, बढ़ती गर्मी के साथ एनडीए गठबंधन के समर्थन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। देश के मतदाता अपना वोट देश के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं बल्कि अपने उज्जवल भविष्य के लिए जरूर करें।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भावी योजना के बारे में भी बताया। सभा को लोकसभा डुमरियागंज बीजेपी प्रत्याशी जगदंबिका पाल, विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा, चिनकू यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, अपना दल एस विधायक विनय वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी, गोविंद माधव, चेयरमैन उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल एसपी अग्रवाल, अजय सिंह, सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव, हरीश वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, धर्नुधर प्रताप सिंह , रामदास मौर्य, साधना चौधरी, अंजू चौधरी, रत्नेश सोनी, फतेबहादुर सिंह, रामकुमार कुंवर, नीतीश मित्तल, शिवशक्ति शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
जनसभा को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री व अन्य।