सिद्धार्थ नगर – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अक्सर बन्द रहने पर चिकित्साधिकारी ने सी एच ओ को भेजी नोटिस

Kapilvastupost

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत कोटिया के छोटकी बढ़नी टोला में आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया।

सेंटर के सीएचओ के गायब होने एवं अक्सर बन्द रहने का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी से शिकायत की है। बता दे ग्रामीण अंचल में प्राइमरी स्तर पर आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की स्थापना करके स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सेंटर खोलने के साथ वहां पर प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की गयीं है, लेकिन बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत उपकेन्द्र के रूप मेंखुले हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की है।

उनका आरोप है कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उनको सुविधा नहीं मिल रही है, उक्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अक्सरगायब रहते है। जिससे उनको दवा इत्यादि के लिए बाहर जाना पड़ता है।

लोगो ने बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश चौधरी से किया है। इस सम्बन्ध में बढ़नी के  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश चौधरी का कहना है कि सीएचओ के खिलाफ सूचना मिली है, शिकायत के आधार पर बुधवार को जानकारी की गयीं तो वह वहां मौजूद मिले थे, बाकी दिनों के बारे में भी जानकारी मिली है कि वे तैनात सीएचओ वहां समय से मौजूद नही मिलते है तो उक्त सम्बन्ध में उन्हें नोटिस देते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।